फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Builder will have to setup anti smog gun in big project

बड़े प्रोजेक्ट में बिल्डर को खुद लगानी होगी एंटी स्मॉग गन

Fri, 12 Nov 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Builder will have to setup anti smog gun in big project
राजधानी में वायु प्रदूषण कम करने के लिए 15 साल से अधिक पुराने वाहन बंद करने की तैयारी है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने इसके लिए परिवहन विभाग से कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

वहीं, 20 हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफ ल वाले प्रोजेक्टों में अब बिल्डर को खुद एंटी स्मॉग गन की व्यवस्था करनी होगी, जिससे नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो सके।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण रोकने का एक्शन प्लान तैयार करने के लिए बृृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने यूपीपीसीबी, एलडीए, परिवहन विभाग, आवास विकास परिषद, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, जल निगम आदि की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने परिवहन विभाग के अफसरों से कहा कि 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को शहर से कैसे हटाया जाएगा? इसकी कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही शुरू कराएं।
इसके लिए परिवहन विभाग सुझाव भी आमंत्रित करेगा। इसके अलावा नगर आयुक्त ने उन प्रोजेक्टों में एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर को अनिवार्य करने के लिए कहा है, जिनका क्षेत्रफल 20 हजार वर्गफीट से अधिक है।

सरकारी कार्यदायी संस्थाओं पर भी यह नियम लागू रहेगा। नगर आयुक्त ने आदेश किया है कि हॉटस्पॉट में यूपीपीसीबी के सहयोग से कार्यवाही कराई जाए। ट्रैफिक जाम, सड़क पर धूल, कूड़ा जलाना बंद कराया जाए।
ये निर्देश एक्शन प्लान में शामिल
- निर्माण स्थलों पर व्यापक रूप से पानी का छिड़काव हो।
- निर्माणाधीन भवनों को ग्रीन मैट से कवर जरूर करें।
- वायु प्रदूषण के आंकड़ों की नियमित निगरानी हो।
- सड़कों पर मैकेनिकल सफाई कराई जाए।
नगर निगम ने शुरू कराई सफाई, पानी का छिड़काव
नगर निगम ने सभी आठ जोन में वाटर स्प्रिंकलर मशीन का उपयोग शुरू करा दिया है। प्रमुख सड़कों पर शाम के बाद मैकेनाइज्ड मशीनों से सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed