{"_id":"5f81f6447bf6ef14313356d9","slug":"budget-for-bsl-2-pathology-in-seven-hospitals-rs-70-58-lakh-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अस्पतालों में बीएसएल-2 पैथोलॉजी के लिए 70.58 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अस्पतालों में बीएसएल-2 पैथोलॉजी के लिए 70.58 लाख रुपये स्वीकृत
Sat, 10 Oct 2020 11:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
covid 19 test
- फोटो : iStock
शासन ने सात मंडलीय व जिला अस्पतालों में बॉयो सेफ्टी लेवल-2 स्तर की पैथोलॉजी बनाने के लिए बजट जारी कर दिया है। वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, गोंडा, मिर्जापुर और लखनऊ के अस्पतालों में यह लैब बनेंगी। इन लैब की स्थापना पर कुल 70.58 लाख का खर्च आना है। शासन ने इसमें से पहली किस्त के रूप में 35.29 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
प्रदेश में कोरोना महामारी काल में सभी मेडिकल कॉलेजों के अलावा सरकारी जिला व मंडलीय अस्पतालों में भी बॉयो सेफ्टी लेवल- टू बीएसएल-2 स्तर की पैथोलॉजी की स्थापना की जा रही है। जिससे प्रदेश को सभी जिलों में कोरोना सहित अन्य जानेलवा बीमारियों से संबंधित जांच हो सके।
इसी कड़ी में शासन ने एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी, महाराणा प्रतापत जिला संयुक्त चिकित्सालय बरेली, जिला चिकित्सालय मुरादाबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़, जिला चिकित्सालय गोंडा, मंडलीय जिला चिकित्सालय मिर्जापुर, बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के लिए बजट जारी किया है। वाराणसी के लिए 3.09 लाख, बरेली के लिए 3.91 लाख, मुरादाबाद के लिए 2.51 लाख, अलीगढ़ के लिए 4.91 लाख, गोंडा के लिए 5.77 लाख, बलरामपुर अस्पताल लखनऊ के लिए 11.51 लाख रुपये जारी किए गए हैं।