फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buddhist Circuit in UP has emerged as new center of faith with Kaushambi attracting followers of Buddhism

UP: यूपी में बौद्ध सर्किट बना आस्था का नया केंद्र, अनुयायियों को आकर्षित कर रहा कौशांबी, हर साल बढ़ रहे पर्यटक

Fri, 01 May 2026 08:54 AM IST
Bhupendra Singh अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 01 May 2026 08:54 AM IST
सार

यूपी में बौद्ध सर्किट आस्था का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों को कौशांबी आकर्षित कर रहा है। प्रदेश में साल दर साल बौद्ध पर्यटक बढ़ रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Buddhist Circuit in UP has emerged as new center of faith with Kaushambi attracting followers of Buddhism
बौद्ध अनुयायी। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश का बौद्ध सर्किट आस्था के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में 77.40 लाख से अधिक घरेलू पर्यटकों ने प्रदेश के बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। सारनाथ, कपिलवस्तु, श्रावस्ती और संकिसा के बाद अब कौशांबी बौद्ध श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन गया है। वर्ष 2025 में प्रदेश का बौद्ध सर्किट श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा केंद्र बना।

विज्ञापन


राज्य के 12 पर्यटन सर्किटों में बौद्ध सर्किट एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पर्यटन विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और विभिन्न परियोजनाओं से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं का विकास भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बुद्ध की नगरी के रूप में प्रसिद्ध कौशांबी ने पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित किया है। 

विज्ञापन

कब कितने बौद्ध पर्यटक कौशांबी आए

भगवान बुद्ध ने अपना छठा और नौवां वर्षावास यहीं व्यतीत किया था। उन्होंने यहां कई महत्वपूर्ण उपदेश भी दिए थे। आज भी यहां प्राचीन स्तूप, विहार और बौद्ध कालीन अवशेष मौजूद हैं। कौशांबी में श्रीलंका और कंबोडिया की सरकारों ने भगवान बुद्ध का मंदिर बनवाया है। वर्ष 2025 में 32.54 लाख, 2024 में 24.72 लाख, 2023 में 12.52 लाख और 2022 में 7.23 लाख बौद्ध पर्यटक कौशांबी आए थे।

23 करोड़ से बुद्ध थीम पार्क का निर्माण

बुद्ध भूमि कौशांबी की आध्यात्मिक पहचान को बढ़ाने के लिए एक बुद्ध थीम पार्क बन रहा है। पर्यटन विभाग इसे कोसम इनाम गांव में बनवा रहा है। इस पार्क में भगवान बुद्ध के जीवन और संदेश को आकर्षक मूर्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। करीब 11 हेक्टेयर क्षेत्र में 22.93 करोड़ रुपये की लागत से यह पार्क बन रहा है। इसे साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। बुद्ध थीम पार्क को तेलंगाना के नागार्जुन सागर स्थित बुद्धवनम की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। 
 

77.40 लाख घरेलू और 4.42 लाख विदेशी पर्यटक शामिल

प्रदेश के बौद्ध स्थलों पर साल दर साल पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में सारनाथ, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, संकिसा, कौशांबी और कुशीनगर में 81.82 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे। इनमें 77.40 लाख घरेलू और 4.42 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे। वर्ष 2024 में कुल 61.47 लाख पर्यटक थे, जिनमें 57.94 लाख घरेलू और 3.53 लाख विदेशी पर्यटक थे।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में बौद्ध पर्यटन स्थलों पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काफी काम व सुविधाएं विकसित की गई हैं। साल दर साल यह देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। यह स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed