हाईस्कूल में था टीचर से एकतरफा प्यार, बीटेक करके किया ये अपराध
श्रेयांश ने इसी साल गाजियाबाद के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक किया है और एमटेक की तैयारी कर रहा था। वीमेन पॉवर लाइन की टीम ने श्रेयांश को महानगर कोतवाली की पुलिस को सौंपा, जहां एफआईआर दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
आईजी वीमेन पॉवर लाइन नवनीत सिकेरा ने बताया कि श्रेयांश 2008 में गोमतीनगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। उस दौरान उसे अपनी टीचर से एकतरफा प्यार हो गया। स्कूल के बाद वह इंजीनियरिंग करने गाजियाबाद चला गया।
स्टूडेंट की करतूत जानकर हैरान रह गई टीचर
फेसबुक फ्रेंड की आईडी से अश्लील पोस्ट आते देखकर वह हैरान रह गईं और उससे मिलकर बातचीत की। टीचर की फेसबुक फ्रेंड ने बताया कि उनकी आईडी किसी ने हैक कर ली है। इस बीच टीचर को अश्लील मैसेज मिलते रहे।
बीते सप्ताह टीचर ने वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद श्रेयांश को दबोच लिया गया। आईजी ने बताया कि टीचर को जब यह बताया गया कि अश्लील मैसेज उनका स्टूडेंट ही भेज रहा था तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने श्रेयांश के खिलाफ महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
फेसबुक हेडक्वार्टर ने दिया छात्र का मोबाइल नंबर
वीमेन पॉवर लाइन की टीम ने टीचर की फेसबुक फ्रेंड की आईडी खंगाली लेकिन, हैकर का कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद फेसबुक के हेडक्वार्टर को ईमेल भेजकर संपर्क किया गया।
श्रेयांश ने आईडी हैक करके अपने मोबाइल नंबर पर नया पासवर्ड मंगाया था। फेसबुक ने उसका मोबाइल नंबर वीमेन पॉवर लाइन को दिया। इस नंबर की डिटेल निकलवाने पर श्रेयांश का नाम सामने आया।
श्रेयांश को जब पकड़ा गया तो उसके होश उड़ गए। उसे यकीन था कि पुलिस उस तक कभी नहीं पहुंच पाएगी। श्रेयांश ने बताया कि उसने आईटी टेक्नोलॉजी से बीटेक किया था। इसलिए हैकिंग की जानकारी थी।
श्रेयांश की करतूत सुनकर उसके परिवारीजन शर्मसार हो गए। पुलिस ने बताया कि श्रेयांश के पिता राजकीय निर्माण निगम में अधिकारी हैं। उसे पकड़ने पर परिवारीजनों ने विरोध किया। पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया। लेकिन श्रेयांश ने टीचर को जो अश्लील पोस्ट किए थे, वह दिखाने पर उनके सिर झुक गए।