{"_id":"6acfee341d5c1bc8650e0841","slug":"btech-student-committed-suicide-after-being-harassed-by-threats-lucknow-news-c-13-lko1070-1966563-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धमकी से परेशान होकर बीटेक छात्र ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धमकी से परेशान होकर बीटेक छात्र ने की थी खुदकुशी
Thu, 15 Oct 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। संतकबीरनगर के मेहदावल निवासी बीटेक छात्र आदर्श मिश्रा ने धमकी भरे मेसेज मिलने से परेशान होकर खुदकुशी की थी। यह आरोप उनके चाचा प्रदीप कुमार ने लगाया है। उनकी तहरीर पर मंगलवार को बीबीडी थाने में अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आदर्श बीबीडी इलाके के गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्र था। प्रदीप के अनुसार, आदर्श 23 अगस्त को संतकबीरनगर स्थित घर से निकला था पर कमरे पर नहीं पहुंचा। वह किसी के बहकावे में आकर अज्ञात स्थान पर चला गया। 25 अगस्त को वह कमरे पर पहुंचा और जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उन्होंने बाद में आदर्श के मोबाइल की जांच की, जिसमें उसे कुछ अनजान नंबरों से धमकी भरे मेसेज मिले थे। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मृतक का मोबाइल मांगा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)