फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btech girl missing from kanpur

शोहदे ने हॉस्टल के बाहर लगाए छात्रा के अश्लील पोस्टर

Mon, 21 Dec 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
btech girl missing from kanpur

शोहदे की हरकतों से परेशान बीटेक की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। वह हॉस्टल से कानपुर के कल्याणपुर स्थित अपने इंस्टीट्यूट के लिए निकली थी।

विज्ञापन


इस मामले में परिजनों ने एक युवक के खिलाफ कल्याणपुर थाने में नामजद तहरीर देते हुए छात्रा को अगवा करने की आशंका जताई है।

घाटमपुर के गिरसी निवासी एक किसान की बेटी अवधपुरी स्थित इंस्टीट्यूट में बीटेक कर रही है। वह संस्थान की अन्य छात्राओं के साथ इलाके के ही एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

विज्ञापन

जन्मदिन पर हॉस्टल के बाहर रख गया था गुलदस्ता

btech girl missing from kanpur

शुक्रवार को वह हॉस्टल से कॉलेज के लिए निकली थी। इसके बाद से छात्रा का सुराग नहीं मिला। पिता और भाई का आरोप है कि शास्त्री नगर निवासी जगदीश यादव कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था।

दो दिन पहले छात्रा के जन्मदिन पर वह हॉस्टल के बाहर फूलों का गुलदस्ता रख गया था। दूसरे दिन हॉस्टल के बाहर अश्लील पोस्टर चिपकाने के साथ-साथ आरोपी ने छात्रा को धमकाया भी था।  

कार्यवाहक एसओ संतोष गिरि ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed