फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btec seats remains vacent in shakuntla university

पुनर्वास विवि में बीटेक की आधी सीटें रह गईं खाली

Tue, 27 Aug 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
btec seats remains vacent in shakuntla university
पुनर्वास विवि में बीटेक की आधी सीटें रह गईं खाली
विज्ञापन

300 सीटों के सापेक्ष हुए 150 प्रवेश, आज से शुरू होंगी पहले वर्ष की कक्षाएं
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय प्रशासन की लेट-लतीफी यहां के कोर्सों पर भारी पड़ रही है। एक तरफ जहां परास्नातक कोर्सों में काफी सीटें खाली हैं। वहीं बीटेक में भी 300 सीटों के सापेक्ष मात्र आधे 150 प्रवेश ही हुए। इस बीच विवि प्रशासन मंगलवार से बीटेक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने जा रहा है।
विवि ने प्रवेश प्रक्रिया में पिछले साल भी देरी की थी, जिसकी वजह से गत वर्ष भी निर्धारित सीटों के सापेक्ष आधे से भी कम प्रवेश हुए थे। काफी कवायद के बाद भी आधी सीटें की भर पाई थीं। सत्र 2019-20 में भी विवि प्रशासन ने पहले एसईई की काउंसलिंग से विद्यार्थियों का प्रवेश लेने का निर्णय लिया। इसमें विद्यार्थी अलॉट तो हुए, लेकिन अपेक्षाकृत प्रवेश नहीं हुए। विवि ने खाली सीटों पर प्रवेश करने के लिए अलग से कोई कवायद नहीं की।
विज्ञापन

वहीं प्रवेश के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के निर्देशानुसार प्रवेश के लिए निर्धारित 15 अगस्त की तिथि बीत गई। ऐसे में इस साल भी 150 सीटों पर ही प्रवेश हुए। निदेशक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रो. आरके सिंह ने बताया कि मैंने हाल में ज्वॉइन किया है। एआईसीटीई द्वारा निर्धारित तिथि बीत चुकी है इसलिए अब प्रवेश नहीं होंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ मंगलवार से कक्षाएं शुरू होंगी। अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं पहले से चल रही हैं। 38 गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम वर्ष के लिए लैब नहीं
बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लैब की व्यवस्था नहीं है। पिछले साल विद्यार्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद उन्हें अलग बिल्डिंग में तो शिफ्ट किया गया, लेकिन लैब की पूरी व्यवस्था नहीं की गई। जो लैब बनाई भी गई है, वह अस्थायी है। विद्यार्थियों ने प्रयोग के लिए बेहतर सुविधाएं देने की मांग की है। प्रो. सिंह ने कहा कि जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed