फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btc seats increases in uttar pradesh

सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो आपके लिए है अच्छी खबर

Sat, 12 Mar 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
btc seats increases in uttar pradesh
कानपुर में बढ़ेंगी 3750 सीटें - फोटो : Demo

बीएड का महत्व कम होने के बाद बीटीसी की मान्यता लेने की होड़ मच गई है। कानपुर सहित यूपी के अलग-अलग जिलों से इस बार बीटीसी की मान्यता के लिए 3000 आवेदन फार्म नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) को भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


1500 कॉलेजों को सत्र 2016-17 की मान्यता मिली है। इनमें 75 कॉलेज कानपुर के भी हैं। हर कॉलेज को 50-50 सीटों की मान्यता मिली है। इस हिसाब से यूपी में 75,000 और कानपुर में 3750 सीटें बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन


अभी यूपी में बीटीसी की 40 हजार सीटें हैं। बीएड में एडमिशन का महत्व अब कम हो गया। इस कारण सीटें नहीं भर पा रहीं। कॉलेजों के बंद होने की नौबत आ गई है। इसी का नतीजा है कि दो वर्षीय बीटीसी कोर्स की मान्यता लेने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीईटी करके तुरंत मिलती है नौकरी

btc seats increases in uttar pradesh
टीईटी के बाद आसानी से म‌िलेगी नौकरी - फोटो : Demo

कॉलेज संचालकों का कहना है कि बीटीसी की पढ़ाई और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नौकरी मिल जाती है। 

इसलिए बीटीसी में एडमिशन की मारामारी है। फीस भी अच्छी मिल जाती है। एनसीटीई ने सत्र 2017-18 से मान्यता पर रोक भी लगा दी है। इस सत्र (सत्र 2016-17) में मान्यता नहीं मिली तो मामला लटक जाएगा। 

एनसीटीई के सूत्रों ने बताया कि अब जुलाई से चलने वाले आगामी शैक्षिक सत्र की मान्यता दे पाना संभव नहीं है। यूपी से 3000 बीटीसी कॉलेजों की मान्यता आवेदन फार्म आए थे, इसमें से 1500 का निस्तारण किया जा चुका। मान्यता जारी करने की यही रफ्तार रही तो बीएड की तरह बीटीसी का महत्व भी कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed