{"_id":"f7c3c257aa71dcf9018eea1b13b7efd1","slug":"btc-candidates-has-to-wait-for-joining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर शिक्षक भर्ती के बाद अभ्यर्थियों की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल हो जाने के बाद नियुक्तियां फंस गई हैं। अब बीटीसी प्रशिक्षुओं को भी नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
बीटीसी 2011 सत्र के लिए घोषित भर्ती में बीटीसी 2012 वालों को मौका दिए जाने से संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में 15 हजार शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा। शासन एवं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कोर्ट में यह तर्क रखा गया है कि बीटीसी प्रशिक्षुओं की नियुक्ति वरिष्ठता क्रम के आधार पर की जाती है।
विज्ञापन
पहले 2011 के बीटीसी प्रशिक्षुओं का चयन पूरा करने के बाद ही 2012 के प्रशिक्षुओं को मौका दिया जाना चाहिए। इसके साथ यह भी तर्क दिया जा रहा है कि 15 हजार शिक्षक भर्ती के विज्ञापन के बाद बीटीसी 2012 का रिजल्ट आया है, ऐसे में इन प्रशिक्षुओं को आगामी भर्ती में अवसर दिया जाए।
विज्ञापन