फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btc admission process to start from 1 march

पढ़ें, बीटीसी एडमिशन से जुड़ी बड़ी खबर

Sun, 23 Feb 2014 12:55 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
btc admission process to start from 1 march

बीटीसी मेरिट में आने वालों से 10 जिलों का विकल्प लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जिलेवार पूरा ब्यौरा नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को भेज दिया है।

वहां से जिलों का आवंटन किए जाने के बाद अंतिम चयन सूची 26 या 28 फरवरी को मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद इसका प्रकाशन शुरू कराते हुए 1 मार्च से दाखिले की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

मेरिट सूची के आधार पर 37,400 अभ्यर्थियों ने विकल्प भरे हैं और 2257 ने कोई विकल्प नहीं दिया।

एससीईआरटी को 39,700 सीटों पर प्रवेश देना है। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 39,657 की मेरिट सूची जारी की थी।

मेरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 10 जिलों का विकल्प भरने के लिए 21 फरवरी तक का मौका दिया गया था। तीन चरणों का मौका मिलने के बाद भी 2257 ने कोई विकल्प नहीं भरा।

एससीईआरटी ने अब यह तैयारियां शुरू कर दी गई हैं कि जिलों का आवंटन होने के बाद 1 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

प्रवेश प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी और इसके बाद सरकारी और निजी कॉलेजों में एक साथ सत्र शुरू करा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शासन ने अक्तूबर 2013 से सत्र शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन यह अभी शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed