यहां पढ़ें, बीटीसी से जुड़ी जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षण प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए
अभ्यर्थी वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in से जिला आवंटन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 5 से 10 मार्च तक प्रवेश दिया जाएगा।
इसके बाद निजी कॉलेजों की फ्री सीटों पर 11 से 14 मार्च और फिर इसके बाद इन्हीं कॉलेजों की पेड सीटों पर 18 से 22 मार्च तक चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इसके बाद डायटों और सभी निजी कॉलेजों में एक साथ दो वर्षीय प्रशिक्षण प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
बीटीसी
में दाखिला के लिए 39,657 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई थी। इनमें
से 37,400 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए 10 जिलों का विकल्प भरे हैं।
जबकि 2,257 ने कोई विकल्प नहीं दिए। एससीईआरटी ने जिलों से मिले विकल्प के
आधार पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पूरा ब्यौरा भेजा था।
इसके
बाद मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन करते हुए सूची जारी कर दी गई।