फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP will promote people who work for the party.

बसपा : टीम वर्क का होगा आकलन, गांव चलो अभियान का आकलन कर मेहनतकश लोगों को बढ़ाया जाएगा आगे

Mon, 12 Jun 2023 11:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jun 2023 11:47 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि 2024 में जीत की राह गांवों से होकर ही निकलेगी। इसके लिए गांवों में ज्यादा मेहनत करनी होगी। गांव-गांव जाकर काडर वोटर, नए वोटर और महिला वोटरों पर फोकस करना होगा।
 

विज्ञापन
BSP will promote people who work for the party.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के गांव चलो अभियान में टीम के प्रदर्शन का आकलन कर ही मेहनतकश लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा गांवों में नए लोगों को पार्टी से जोड़कर जनाधार बढ़ाने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में ''गांव चलो'' अभियान को लेकर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की राह गांवों से होकर ही निकलेगी। नगर निकाय में नगरों की जनता ने तो बसपा पर कम भरोसा जताया। ऐसे में गांवों में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। इस अभियान की पूरी रूपरेखा पार्टी पदाधिकारियों को समझा दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रहीमाबाद थाना भ्रष्ट... दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैं खुदकुशी कर रहा हूं: वह मामला जिसने आशीष को जान देने पर मजबूर किया, नोट में लिखा- 'कैमरे लगे हैं चेक कर लो'


कहा गया है कि गांव-गांव जाकर काडर वोटर, नए वोटर और महिला वोटरों पर फोकस करना होगा। मुस्लिमों पर भी काम करना होगा। मुस्लिम लगातार छिटक रहे हैं। ऐसे में उन्हें लोकसभा चुनाव तक जोड़ना होगा। बसपा कोआर्डिनेटरों ने अभियान के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं।

जिलाध्यक्ष के काम का आकलन अलग से
मायावती ने कोआर्डिनेटरों से कहा है कि अपेक्षित सफलता न मिलने या लक्ष्य पूरा न करने का ठीकरा चुनिंदा लोगों पर ही फोड़ा जाए। महिलाओं की टीमों को भी गांव गांव भेजा जाए। बेहतर काम करने वाली टीम को आगे बढ़ाया जाएगा। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक टीम तैयार है। सेक्टर प्रभारियों को लगाया गया है। जिलाध्यक्ष केवल दूसरों के काम की समीक्षा न करें बल्कि खुद भी अपनी टीम को लेकर गांव चलो अभियान में जुटें। उनके काम का आकलन अलग से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed