फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP will give responsibilities to brahmans in district, sector and booth level.

मंडल स्तर पर हिस्सेदारी देने के बाद अब जमीनी स्तर पर भी ब्राह्मणों को भरपूर हिस्सा देगी बसपा

Fri, 14 Aug 2020 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
BSP will give responsibilities to brahmans in district, sector and booth level.
बसपा सुप्रीमो मायावती।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मूल संगठन में पहली बार मंडल स्तर पर ब्राह्मणों को हिस्सेदारी देने के बाद अब जमीनी स्तर पर जिला, सेक्टर व बूथ संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी ने अपरकास्ट को यह आश्वस्त करना शुरू कर दिया है कि बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट और सत्ता में आने पर सरकार में भी भरपूर हिस्सेदारी भी देगी।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि बसपा अब तक ब्राह्मणों व अपरकास्ट की अन्य जातियों को भाईचारा संगठन के जरिए जोड़ने का काम करती रही है। 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले का यह प्रयोग कारगर साबित हुआ था, लेकिन तब से अब तक राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों में काफी अंतर आया है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पार्टी के प्रभावशाली चेहरे या तो पार्टी छोड़ गए या निकाल दिए गए। कई प्रयोग के बावजूद पार्टी 2007 के बाद के चुनावों में उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर पाई है। बसपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी कहते हैं कि पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी रणनीति में व्यापक बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने अब तक किए ये ऐलान

जनाधार विस्तार में अपरकास्ट को जोड़ने की मुहिम को 2007 से भी आगे जाकर बढ़ाने की पहल की है। वह बताते हैं कि पहले पार्टी के मूल संगठन में मंडल स्तर पर ब्राह्मणों व अपरकास्ट के अन्य लोगों को हिस्सेदारी दी गई। फिर सत्ता में आने पर भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा लगाने, अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर उनके नाम पर बनवाने का एलान किया गया। इसी तरह दूसरी जातियों के संतों, महापुरुषों को पूरा आदर सम्मान देने की बात कही गई।

अब ब्राह्मण सहित अपरकास्ट के मिशनरी लोगों को मंडल संगठन की तरह ही जिला, सेक्टर और बूथ संगठन में भागीदारी देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्हें मूल संगठन के साथ विधानसभा चुनाव में भी भरपूर टिकट और सत्ता में आने पर सरकार में भी मौका मिलेगा।

पार्टी के लोग क्षेत्र में आंकड़ों के साथ बता रहे हैं कि 2007 से 2012 के बीच बसपा राज में कितने टिकट ब्राह्मणों व अपरकास्ट की अन्य जातियों को दिए गए ? सरकार में कितने मंत्री, सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार बनाये गए? सपा और भाजपा सरकार में ब्राह्मण सहित अपरकास्ट की अन्य जातियों की क्या स्थिति रही? इन सबको देखते हुए लोग पार्टी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed