'महासंग्राम' का दिन बना कांशीराम का जन्मदिन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर रविवार को बसपा और उसके विरोधी धड़े आमने-सामने होंगे। बसपा ने अपने समर्थकों को यहां श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाया है।
उधर, पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ‘बुक विमोचन’ के जरिये मायावती के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। दूसरे बागी नेता जुगुल किशोर ने मायावती के वार से उन्हीं पर प्रहार शुरू कर दिया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले दिनों कार्यकर्ता सम्मेलन में कांशीराम का जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाने की अपील की थी। रविवार को प्रदेश भर के बसपा नेता व विधानसभा तथा सेक्टर स्तर तक के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजधानी आकर कांशीराम ईको ग्रीन गार्डन आलमबाग में दल के संस्थापक को श्रद्धांजलि देंगे।
बसपा के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
बसपा विधानमंडल दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य व राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित सभी प्रमुख नेता वहां मौजूद होंगे।
इस बीच पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कांशीराम के भाषणों का संकलन जारी करने के नाम पर राजधानी के नाट्यकला केंद्र में कार्यक्रम रखा है। वह पार्टी से निकाले जाने के बाद से ही मायावती के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
उन्होंने सामाजिक परिवर्तन मंच बनाया है। प्रसाद की मानें तो उनके साथ कांशीराम के भाई दरबारा सिंह, पूर्व सांसद इलियास आजमी व छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक दाऊराम रत्नाकर भी मौजूद रहेंगे।