{"_id":"602bdc85b3e24b51d429605f","slug":"bsp-supremo-starts-restructuring-of-organization-new-president-in-these-districts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो ने शुरू किया संगठन का पुनर्गठन, इन जिलों में नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो ने शुरू किया संगठन का पुनर्गठन, इन जिलों में नए अध्यक्ष
Tue, 16 Feb 2021 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन का पुनर्गठन शुरू कर दिया है। कई मंडलों के पदाधिकारियों के क्षेत्र घटाए या बढ़ाए गए हैं। कई जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। बसपा अध्यक्ष इस समय लखनऊ में हैं। वह यहां मंडलवार पदाधिकारियों से मिलकर संगठन का पुनर्गठन कर रही हैं। लखनऊ, प्रयागराज व कानपुर सहित कई मंडलों में संगठन नए सिरे से बनाया जा चुका है। लखनऊ मंडल में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ, नौशाद अली व हरीश सैलानी बतौर मुख्य सेक्टर प्रभारी काम कर रहे हैं। इनके अलावा तीन-तीन जिलों के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है।
सीतापुर, हरदोई व लखीमपुर खीरी के लिए डॉ. राम कुमार कुरील, रणधीर बहादुर व राम खेलावन वर्मा को तथा उन्नाव, लखनऊ व रायबरेली के लिए शैलेंद्र गौतम, मिथिलेश गौतम व राकेश गौतम को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। इलाहाबाद मंडल की जिम्मेदारी एमएलसी डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. अशोक कुमार गौतम, अमरेंद्र बहादुर पासी, दीपचंद्र गौतम व डॉ. जगन्नाथ पाल को दी गई है। ये मुख्य सेक्टर प्रभारी के रूप में काम करेंगे। मिर्जापुर मंडल की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व एमएलसी शिवबोध राम, गुड्डू राम व बी. सागर को मुख्य सेक्टर प्रभारी के रूप में सौंपी गई है। फैजाबाद मंडल में मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी अनिल गौतम व राम गोपाल कोरी को दी गई है।
इसी तरह कानपुर मंडल की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली, लालाराम अहिरवार, बौद्धप्रिय गौतम व नरेंद्र कुशवाहा की टीम के हाथ रहेगी। इनके अलावा कानपुर नगर में दीप सिंह, कन्नौज में जितेंद्र शंखवार, कानपुर देहात व औरैया में प्रवेंद्र शंखवार, इटावा में प्रदीप निगम, फर्रुखाबाद में शिव कुमार गौतम बतौर मुख्य सेक्टर प्रभारी संगठन का काम देखेंगे।

इन जिलों में नए अध्यक्ष
इलाहाबाद अभिषेक गौतम
कौशांबी संतोष गौतम
फतेहपुर सीताराम गौतम
प्रतापगढ़ लाल चंद्र गौतम
औरैया शैलेंद्र दोहरे
कौशांबी संतोष गौतम
फतेहपुर सीताराम गौतम
प्रतापगढ़ लाल चंद्र गौतम
औरैया शैलेंद्र दोहरे