फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp supremo mayawati praises isro scientist, gives inspirational example, priyanka appreciates

बसपा सुप्रीम मायावती ने इसरो वैज्ञानिकों को सराहा, दिया ये उदाहरण, प्रियंका ने भी बढ़ाया हौसला

Sat, 07 Sep 2019 02:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 07 Sep 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
bsp supremo mayawati praises isro scientist, gives inspirational example, priyanka appreciates
मायावती - फोटो : ANI
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने चन्द्रयान-2 मिशन के लिए इसरो वैज्ञानिकों की सराहना की है। मायावती ने लिखा कि चांद पर कदम रखने के लिए चन्द्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस सम्बंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर ’इसरो’ के वैज्ञानिकों ने अबतक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन

 


मायावती ने आगे लिखा कि साथ ही, आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा व दुःखी कतई न हों और यह भी याद रहे कि ’गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग में, वह तिफ्ल (बच्चा) क्या गिरे जो घुटनों के बल चले’। वैज्ञानिकों को देशहित में काम करते रहने के लिए उनके हौंसले बढ़ाते रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी ने भी बढ़ाया हौसला

कांग्रेस सचिव प्रिंयका गांधी ने भी इसरो के वैज्ञानिका का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने लिखा कि टीम इसरो में काम करने वाले सभी लोगों पर गर्व है। उतार चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। इनके बगैर सफलता नहीं मिलती। पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आप लोगों के काम पर विश्वास करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed