फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp supremo mayawati lashes out at pm modi and up government

मायावती का हमला: मोदी ने नोट बंद किए, यूपी सरकार के ‘बबुआ’ ने चलवाई लाठी

Mon, 05 Dec 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Dec 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
bsp supremo mayawati lashes out at  pm modi and up government
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फ‌िर हमलावर द‌िखीं। उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे को उठाया साथ ही प्रधानमंत्री की मुरादाबाद रैली को नाटकबाजी करार द‌िया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में ‌ल‌िया है।
विज्ञापन


कहा क‌ि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार और कालेधन के ख‌िलाफ है। बसपा सुप्रीमो ने कहा, प्रधानमंत्री ने राजनीतिक स्वार्थ को साधने की कोश‌िश की है। उन्होंने कहा क‌ि मोदी ने तानाशाही और अड़‌ियल रवैये से गरीब और मध्यमवर्गीय जनता को सजा दी है। मायावती ने सपा सरकार पर भी हमला किया और कहा, उत्तर प्रदेश सरकार के बबुआ भी कम गुनहगार नहीं हैं। नोटबंदी से परेशान जनता की मदद करने के बजाय उन्होंने अपनी पुलिस से लोगों पर लाठियां चलवाईं। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा, प्रधानमंत्री ने कालाधन वापस लाने का वादा क‌िया था। ढाई साल हो गए कालाधन नहीं आया। उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं क‌िया। देश की जनता के साथ व‌िश्वासघात क‌िया है। मायावती ने कहा क‌ि ब‌िना तैयारी के नोटबंदी का फैसला ल‌िया है ज‌िससे देश की 90 फीसदी जनता खुले आसमान के नीचे आ गई है। उन्होंने कहा, बसपा जनता की परेशान‌ियों का व‌िरोध करती है। कहा क‌ि अपनी कम‌ियों से ध्यान हटाने के ल‌िए भाजपा सरकार ने ऐसा क‌िया है। मायावती ने कहा क‌ि लोगों की समस्याएं दूर करने के बजाय नरेंद्र मोदी नाटकबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने आरोप लगाया क‌ि भाजपा ने कालाधन पहले ही मैनेज कर ल‌िया है। सांसदों के लेन-देन का ह‌िसाब लेना भी प्रधानमंत्री की साज‌िश है। नोटबंदी की वजह से अबतक करीब 100 मौतें हुईं लेकिन केंद्र ने किसी तरह के मुआवजे का ऐलान नहीं किया। जनता अपने ही पैसों के ‌ल‌िए तरस रही है। 

 

अख‌िलेश को कहा, बबुआ

bsp supremo mayawati lashes out at  pm modi and up government
मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती ने सपा सरकार पर भी हमला किया और कहा, उत्तर प्रदेश सरकार के बबुआ भी कम गुनहगार नहीं हैं। नोटबंदी से परेशान जनता की मदद करने के बजाय उन्होंने अपनी पुलिस से लोगों पर लाठियां चलवाईं। उन्होंने कहा क‌ि उत्तर प्रदेश में चोरी, लूटमार बहुत बढ़ गया है। भाजपा और सपा सरकार म‌िली हुई है। मायावती ने कहा क‌ि सपा की सरकार में बीजेपी ज्यादा मजबूत हो जाती हैं। 

मायावती ने कहा, सपा सरकार श‌िलान्यास पर पैसा पानी की तरह बहा रही है लेक‌िन नोटबंदी के दौरान इस पैसे से गरीबों की मदद नहीं कर रही। प्रदेश के ख़राब कानून व्यवस्था पर राज्यपाल भी कोई कदम नहीं उठा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed