फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp strategies on sp for parliament session

अब संसद और विधानमंडल सत्र में सपा को घेरेगी बसपा

Thu, 25 Jul 2013 10:01 AM IST
लखनऊ/महेंद्र तिवारी
लखनऊ/महेंद्र तिवारी Updated Thu, 25 Jul 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
bsp strategies on sp for parliament session

बसपा संसद और विधानमंडल के आगामी मानसून सत्र में प्रदेश की सपा सरकार को घेरेगी। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या और प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार के बाद हो रही मौत की वारदातों ने बसपा को इसका मौका दे दिया है।

विज्ञापन


पार्टी नेता मानते हैं कि लोकसभा चुनाव की अटकलों के बीच होने जा रहे संसद और विधानमंडल सत्र में सपा सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जनता के सामने बेनकाब करने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी तैयारी के साथ उठाने के निर्देश के बाद पार्टी नेता सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या के बाद लोकसभा में बसपा सांसद दल के नेता दारासिंह चौहान व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को अन्य प्रमुख नेताओं के साथ मौके पर भेजने को पार्टी की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि कानून-व्यवस्था किसी भी सरकार का आइना होती है। बसपा राज को लोग अन्य चीजों के अलावा कानून-व्यवस्था के लिए भी याद करते हैं। मगर सपा सरकार में जनप्रतिनिधि और अफसर तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

दिनदहाड़े हमले और हत्याएं हो रही हैं। चूंकि, राज्य सरकार कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है, ऐसे में यहां की स्थितियों का आकलन कर हस्तक्षेप के लिए केंद्र पर दबाव बढ़ाया जाएगा। यह दबाव विधानमंडल और संसद दोनों ही स्तर से बढ़ेगा।


बसपा नेता के अनुसार, मायावती ने सांसदों और विधायकों को इसके लिए विशेष रूप से आगाह किया है। उन्होंने सदन में जनहित के मसले पूरी तैयारी और नियमों के अनुसार उठाने का निर्देश दिया है।

खास बात ये है कि विधानमंडल की कार्यवाही हो या संसद की, उसमें पार्टी के सदस्यों की भागीदारी व सक्रियता पर पार्टी प्रमुख स्वयं नजर रखती हैं।

ऐसे में सदस्य निर्देश के तत्काल बाद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाने को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। विधायकों को क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी नेता प्रतिपक्ष स्वामीप्रसाद मौर्य व नसीमुद्दीन सिद्दीकी तक पहुंचाने को कहा गया है। सांसदों की सूचना पर वह स्वयं गौर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed