{"_id":"5ca1d536bdec2214720fb5e0","slug":"bsp-says-we-did-not-issue-any-contact-number-to-get-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंड इकट्ठा करने के लिए नहीं जारी किया कोई खाता नंबर, चुनाव आयोग करे कार्यवाई: बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंड इकट्ठा करने के लिए नहीं जारी किया कोई खाता नंबर, चुनाव आयोग करे कार्यवाई: बसपा
Mon, 01 Apr 2019 02:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया है कि हमारी तरफ से बसपा को आर्थिक सहयोग देने के लिए कोई भी खाता नंबर जारी नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे इस प्रकार के दुष्प्रचार में न पड़ें और न ही भ्रमित हों।
विज्ञापन
बसपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि ऐसे अराजतक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विदेशों में रहने वाले मिशनरी साथियों के लिए खाता नंबर जारी किया गया है, ताकि इच्छुक एनआरआई बसपा को आर्थिक सहयोग कर सके। विज्ञप्ति को बसपा ने भ्रामक व अराजक तत्वों का कृत्य करार दिया है।
विज्ञापन
बसपा ने कहा कि हम जो भी करते हैं कानूनी तौर पर करते हैं। इसलिए जनता ऐसी बातों से भ्रमित न हो।