{"_id":"5e12fe6e8ebc3e881f4dd06c","slug":"bsp-representative-group-meet-uttar-pradesh-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: बसपाइयों ने राज्यपाल से की मुलाकात, की निर्दोषों को छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: बसपाइयों ने राज्यपाल से की मुलाकात, की निर्दोषों को छोड़ने की मांग
Mon, 06 Jan 2020 04:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jan 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने व हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों की रिहाई के लिए महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा की अगुवाई में बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्दोष लोगों को रिहा किए जाने की मांग की और कहा कि उनका किसी भी तरह से उत्पीड़न नहीं चाहिए। इस पर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
बसपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के संविधान के खिलाफ है। हमने संसद में इसके विरोध में मतदान किया था। हम राज्यपाल से मांग करते हैं कि हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को रिहा किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन