फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leaders meeting tomorrow

नेताओं के पास नही हैं मायावती के 'क्यों' का जवाब

Tue, 20 May 2014 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
bsp leaders meeting tomorrow

चुनाव में बेहद शर्मनाक हार के बाद बसपा नेता सकते में हैं। जिस पर मंथन करने के लिए बैठक बुलाई गई है, इतनी करारी हार के बाद नेताओं को जवाब भी नहीं सूझ रहा है।

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की तरफ से आज मंगलवार को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी विधायक, विधान परिषद सदस्यों के अलावा सभी जोनल को-आर्डिनेटर को मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला प्रभारी, सभी विधानसभा प्रभारी भी बुलाए गए हैं।

कहा जा रहा है कि पदाधिकारियों के विचार जानने के बाद बसपा प्रमुख मायावती उनके समक्ष अपनी बात रखेंगी।

अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन

bsp leaders meeting tomorrow

इस चुनाव में पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। इसको लेकर दल का हर नेता सकते में है। यह सवाल उठ रहा है कि इतना खराब प्रदर्शन किस कारण हुआ।

जब पार्टी का खास वजूद नहीं था, तब भी उसे प्रदेश में सीटें मिली थीं। कई बार प्रदेश में शासन करने के बाद पार्टी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है, तब उसे एक भी सीट न मिलना चिंता का विषय है।

इस सवाल का जवाब पार्टी के दिग्गजों को ढूंढे नहीं मिला रहा है। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने मंगलवार को सभी पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाया है।

माना जा रहा है कि संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जाएगा। दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

पार्टी अध्यक्ष की जमानत जब्त

bsp leaders meeting tomorrow

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. अयूब डुमरियागंज से अपनी जमानत नहीं बचा सके। गोरखपुर और बस्ती मंडल के प्रत्याशियों का हाल तो और भी खराब रहा।

संतकबीर नगर छोड़कर बाकी सीटों के प्रत्याशियों के वोटों की संख्या 10 हजार तक नहीं पहुंच सकी।

आज होने वाली बैठक में हार के कारणों की समीक्षा होगी। संगठन में फेरबदल या उसका विस्तार भी किया जा सकता है। गोरखपुर से जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को लखनऊ बुलाया गया है।

विज्ञापन

सपा ने किया मंथन

bsp leaders meeting tomorrow

समाजवादी पार्टी की सोमवार को लखनऊ में बैठक हुई। जिसमें सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्याशियों के बाद अब जिला व महानगर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी।

हालांकि अभी कोई निर्देश नहीं आया है पर चुनाव संबंधित आंकड़े साथ ले कर जाने होंगे। वैसे प्रमुख पदाधिकारियों ने बैठक की तैयारियों को लेकर कसरत शुरू कर दी हैं।

पार्टी पदाधिकारियों के बाद लोकसभा चुनाव प्रभारियों की बैठक होगी। हर लोकसभा क्षेत्र के लिए दो से तीन प्रभारी तैनात किए गए थे, जो पूरी व्यवस्था देख रहे थे। हार के कारणों पर वह भी अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed