फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP leader targets Akhilesh Yadav.

'अखिलेश 'मिनी नरेंद्र मोदी' उनमें व मोदी में कोई फर्क नहीं'

Fri, 14 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
BSP leader targets Akhilesh Yadav.

बसपा विधान मंडल दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य वे कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिनी नरेंद्र मोदी बन गए हैं। उनमें और मोदी में कोई फर्क नहीं रह गया है।

विज्ञापन


मोदी पूंजीपतियों को जमीन देने के लिए भूमि अधिग्रहण विधेयक लेकर आए थे और अखिलेश यादव भू-माफिया को दलितों की जमीन देने के लिए जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम में संशोधन ला रहे हैं। दलितों को जमीन बेचने का हक देने का बसपा विधानमंडल के दोनों सदनों में जोरदार विरोध करेगी।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य और विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने 14 अगस्त से प्रस्तावित विधानमंडल सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों की जानकारी दी। मौर्य ने कहा कि सपा सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति की जमीन भू-माफिया के हवाले करना चाहती है। इस मुद्दे का दोनों सदनों में कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, जंगलराज कायम हो गया है। गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली कटौती, प्राकृतिक आपदा राहत राशि में भ्रष्टाचार और भेदभाव आदि मुद्दों को लेकर सदन में सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 17 अगस्त को अनुपूरक बजट रखने का कोई औचित्य नहीं है। अनुपूरक बजट तब लाया जाता है जब काम चल रहे हों और धन की कमी आ गई हो। 2.74 लाख करोड़ के आम बजट में विभागवार धन आवंटन हुआ था। क्या यह धन खर्च हो चुका है?

आवंटित धन का आधा की हो पाया खर्च

BSP leader targets Akhilesh Yadav.

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आवंटित धन का मात्र आधा फीसदी खर्च किया है। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में दो से तीन फीसदी बजट खर्च हुआ है। किसी भी विभाग में 10 फीसदी से ज्यादा बजट खर्च नहीं हो पाया है।

पाल को बर्खास्त करें

सिद्दीकी ने पत्रकारों को धमकी देने के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि पाल ने पहले भी बांदा में एक स्कूली छात्रा को गाली दी थी। इसकी सीडी उन्होंने विधान परिषद में सौंपी थी। यह मामला अभी सदन के विचाराधीन है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पाल को बर्खास्त करने की सिफारिश करने की मांग की।

लोकायुक्त का चयन प्रस्ताव असंवैधानिक

मौर्य ने कहा कि लोकायुक्त का चयन मुख्यमंत्री, नेता विरोधी दल और मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से होना चाहिए। कैबिनेट के जरिये लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रस्ताव लाना असंवैधानिक और परंपरा के खिलाफ है।

यादव सिंह प्रकरण उठाने का औचित्य नहीं
मौर्य ने कहा कि यादव सिंह प्रकरण की सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। इसलिए इस मामले को सदन में उठाने का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed