मायावती बोलीं, सिर्फ संगम स्नान से सरकारों के पाप नहीं धुलते, जनता सब जानती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार के बजट पर ट्वीट करते हुए तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में भाजपा सरकारों का बजट कितना भी लुभावना क्यों न हो, वास्तव में जनकल्याण और अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था का काम ही जनता के लिए महत्वपूर्ण होता है। जिसमें योगी सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि केवल संगम में स्नान करने से सरकारों के पाप नहीं धुल सकते। जनता बहुत होशियार है और सब जानती-समझती है।
चुनावी वर्ष में बीजेपी सरकारों का बजट चाहे कितना भी लुभावना क्यों ना हो, वास्तव में सरकार का साल भर का जनहित व जनकल्याण एवं अपराध नियंत्रण व कानून -व्यवस्था का काम ही आमजनता के लिये महत्त्वपूर्ण होता है
— Mayawati (@SushriMayawati) February 7, 2019विज्ञापन
और इन मामलों में केन्द्र व खासकर उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार बुरी तरह से विफल साबित हुई है जो जगजाहिर है। केवल संगम स्नान से सरकारों के पाप नहीं धुल सकते। जनता बहुत होशियार है और सब जानती-समझती है।
— Mayawati (@SushriMayawati) February 7, 2019
वहीं, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के बजट भाषण के बाद बसपा नेता लालजी वर्मा ने कहा कि सरकार का ये बजट खोदा पहाड़ निकली चुहिया कहावत को चरितार्थ करता है।
उन्होंने कहा कि बजट में किसान, पिछड़े वर्ग, महिलाओं व अल्पसंख्यकों के लिए बहुत सीमित प्रावधान किए गए हैं। बजट में जुमलों के आधार पर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।