{"_id":"648818b56ad61130e50722c3","slug":"bsp-leader-mayawati-press-conference-in-lucknow-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- खुद को बड़ा हिंदुत्ववादी बताने के लिए भाजपा और कांग्रेस में लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- खुद को बड़ा हिंदुत्ववादी बताने के लिए भाजपा और कांग्रेस में लगी होड़
Tue, 13 Jun 2023 01:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:26 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा में खुद को बड़ा हिंदुत्ववादी दिखाने की होड़ लगी हुई है। इससे बाकी धर्मों को मानने वाले लोगों की उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर एक बयान जारी किया कि आजकल कांग्रेस और भाजपा में यह होड़ लगी हुई है कि कौन बड़ा हिंदुत्ववादी है। कौन बड़ा हिंदू भक्त है। इसी के चक्कर में पूजा पाठ में दोनों अपने आपको माहिर दिखा रहे हैं। इसका साफ मतलब यह है कि इससे बाकी अन्य धर्म की उपेक्षा की जा रही है। यह संविधान की मंशा के विरुद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे देश में हिंदुओं के अलावा मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी आदि धर्म के लोग भी रहते हैं और सभी दलों को इनका भी बराबर सम्मान और ध्यान रखना चाहिए। साथ ही सभी ऐतिहासिक स्थलों को भी सुरक्षित रखना चाहिए क्योंकि आजकल ऐतिहासिक स्थलों के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खर्च अधिक और बचत कम: रूस ने हटाया प्रतिबंध, फिर भी कम हुआ फल-सब्जी का निर्यात, कारोबारियों ने खड़े किए हाथ
मायावती ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। जल्द हो रहे विधानसभा चुनाव में इन चारों राज्यों में बसपा यह मुद्दा उठाएगी। इसके प्रति जनता को जागरूक करेगी। वहां के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद और मुख्य कोऑर्डिनेटर राम जी गौतम को लगाया है।