फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader ghoora ram and phoolan sena chief joins samajwadi party

अखिलेश यादव बोले, नए भारत के लोकतंत्र की नई परिभाषा ईडी, सीबीआई और डर

Mon, 26 Aug 2019 11:51 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 26 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bsp leader ghoora ram and phoolan sena chief joins samajwadi party
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि नए भारत के लोकतंत्र की नई परिभाषा ईडी, सीबीआई और डर है। भाजपा भय व नफरत फैलाकर देश चलाना चाहती है। सरकार का भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नहीं है, वह कानून व्यवस्था के मोर्चे पर नाकाम है। भाजपा सरकार ने यूपी को हत्या प्रदेश बना दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के बाद बिजली दरें बढ़ाने की तैयारी है। वे लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। किसानों की आत्महत्याओं की सूचनाएं आ रही हैं। चुनाव के लिए नफरत की खाई पैदा की। सरकार ने इंवेस्टर्स समिट के जरिये रोजगार के 70 लाख अवसर मिलने की बात कही थी लेकिन सच्चाई यह है कि कोई निवेश करने नहीं आया। बैंकों की हालत खराब है। जब देश में ही निवेश नहीं आ रहा है तो प्रदेश में कैसे आएगा।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था चरमराने से रोजगार का संकट पैदा हो गया है। बांग्लादेश की मुद्रा भारतीय मुद्रा से मजबूत हो गई है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने वाले बड़े लोग भी कह रहे हैं कि मेक इन इंडिया फ्लॉप शो है। इस मौके पर अहमद हसन, रामगोविंद चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाओं पर नियंत्रण करना भाजपा से सीखें

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग ईडी, आयकर व सीबीआई की मदद और भय से लोकतंत्र चलाना चाहते हैं। उन्होंने तंज किया कि संस्थाओं को नियंत्रित करना कोई भाजपा से सीखे। सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि ऐसा ही मुख्यमंत्री रहे ताकि अगली बार हमें बहुमत से सरकार बनाने में आसानी रहे।

इंस्पेक्टर की हत्या करने वालों का सम्मान
सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुलंदशहर में हिंसा में एक इंस्पेक्टर की जान लेने वालों की जमानत होने पर स्वागत व सम्मान किया जा रहा है। एटा में पति को मुठभेड़ में मार डालने का डर दिखाकर एक महिला से बलात्कार किया गया गया, महिला गर्भवती है?

आजम पर झूठे मुकदमे लगाए
सांसद आजम खां पर 70 से ज्यादा झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। आजम खां ने छात्रों के लिए विश्वविद्यालय बनाया तो कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि लखनऊ में कहां अवैध निर्माण नहीं है?

योगी सरकार भ्रष्ट थी, है और रहेगी

अखिलेश ने कहा कि मंत्रियों के इस्तीफे और विभाग बदलने से साबित हो गया कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार था। कई मंत्रियों को और हटाया जाना था पर नहीं हटा सके। सरकार भ्रष्ट थी, है और रहेगी।

पूर्व मंत्री घूरा राम समेत कई नेता सपा में शामिल
बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री घूरा राम, फूलन सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद, वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के गिरजेश यादव, अच्छेलाल निषाद और डॉ. गीता कुमार समेत कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

घूराराम 1993 में सपा-बसपा गठबंधन सरकार में मंत्री व विधायक रहे। सन् 2002 से 2012 तक लगातार रसड़ा (बलिया) से विधायक रहे। वह बसपा के राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के प्रभारी भी रहे। इनके अलावा अपना दल छोड़कर मिर्जापुर की ममता गोंड, सलोनी गोंड और शीला गोंड के साथ आजमगढ़ के भाजपा नेता अशोक मौर्य भी सपा में शामिल हुए।

किसान जंक्शन एप का शुभारंभ किया

अखिलेश ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ किसान जंक्शन एप का भी शुभारंभ किया। यह एप संजीव किसान और अतुल यादव ने बनाया है। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान और लखनऊ मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed