फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader died in sultanpur

अपशब्द कहने से रोका तो युवकों ने बसपा नेता को लाठी-डंडों से पीटा, मौत

Mon, 01 Jan 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
bsp leader died in sultanpur
डेमो
सुल्तानपुर के मीरपुर प्रतापपुर गांव में शनिवार की रात बसपा नेता की तीन युवकों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बसपा नेता को परिवारीजन लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की सूचना पाते ही ग्रामीण उतेजित हो गए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग था कि अविलंब हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी महेंद्र भारती (45) का घर सड़क किनारे बना है। महेंद्र भारती सपरिवार घर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में वे बसपा में कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के सचिव थे। शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव का ही आजाद राजभर व दो अन्य युवक महेंद्र के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। 

कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़े थे चुनाव

bsp leader died in sultanpur
महेंद्र भारती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गाली सुनकर महेंद्र घर के बाहर निकले और आजाद को ऐसा करने मना किया। इससे तीनों युवकों ने महेंद्र की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोग बाहर निकले तो तीनों युवक भाग निकले।

गंभीर रूप से घायल महेंद्र को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन रात में ही महेंद्र को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। देर रात यूपी 100 ने महेंद्र की हत्या में शामिल आजाद राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी महेंद्र भारती वर्ष 2007 में भारतीय समाज पार्टी से कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। हालांकि वे चुनाव हार गए थे और बाद में उन्होंने बसपा जॉइन कर ली।

मौजूदा समय में महेंद्र भारती बसपा में कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के सचिव थे। बसपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने महेंद्र भारती के पार्टी पदाधिकारी होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed