फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader criticizes dgp

BSP का आरोप, बलात्कार के लिए DGP जिम्मेदार

Mon, 09 Jun 2014 09:00 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
bsp leader criticizes dgp

बदायूं की घटना पर जमकर राजनीति हो रही है। पहले प्रदेश सरकार तो अब पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं, ऐसा ही आरोप बसपा नेता ने लगाया है।

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधानमंडल दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बदायूं में दो नाबालिग लड़कियों की रेप के बाद हत्या के केस में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एएल बनर्जी के बयान ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन


उनका बयान अपराधियों, पुलिसकर्मियों को बचाने और घटना की दिशा मोड़ने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

मौर्य के अनुसार प्रदेश में इस तरह की घटनाओं के लिए डीजीपी और उनके सहयोगी जिम्मेदार हैं।

डीजीपी को हटाने की मांग

bsp leader criticizes dgp

स्वामी प्रसाद मौर्य ने डीजीपी को पद से हटाने और उनके बयान को सीबीआई जांच का हिस्सा बनाने की मांग की।

विधानसभा सचिवालय परिसर स्थिति बसपा विधानमंडल दल के कार्यालय में रविवार को अखबारनवीसों से बातचीत में उन्होंने कहा कि डीजीपी ने सारी मर्यादाओं को ताक पर रख कानून की आंख में धूल झोंकने की कोशिश की है।

विवेचना और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घटना, दोषी, अपराध और उसकी प्रकृति तय करना न्यायालय का काम है, न कि डीजीपी का।

उनके बयान से प्रदेश सरकार अपराधियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। कहा सूबे में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। हर रोज बलात्कार की दर्जनों घटनाएं हो रही है। इसके लिए डीजीपी और उनके मातहत जिम्मेदार हैं।

भाजपा-सपा में सांठगांठ

bsp leader criticizes dgp

मौर्य ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की दोस्ती पुरानी है।

यही वजह है कि बदायूं समेत कई रेप कांड और दादरी में भाजपा नेता और चेयरमैन पति विजय पंडित की हत्या के बाद भी राजनाथ ने अखिलेश सरकार के बार में कुछ नहीं कहा।

उन्हें यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर संज्ञान लेना चाहिए था। उनकी चुप्पी से भाजपा और सपा की सांठगांठ उजागर हो गई है।

विज्ञापन

यह था डीजीपी का बयान

bsp leader criticizes dgp

डीजीपी एएल बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि क्राइम की वजह कुछ और भी हो सकती है। संपत्ति हथियाने या फिर ऑनर किलिंग की भी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

घटना के 11 दिन बाद डीजीपी मीडिया के सामने आए थे उन्होंने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म न होने की भी बात कही थी।

हालांकि उन्होंने इस मामले में सभी आरोपियों का नार्को व लाइव डिटेक्टर टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed