{"_id":"61f64e87b72e682d4952e987","slug":"bsp-issued-list-of-8-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSP Candidate List 2022 UP: बसपा ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की, दो पर टिकट बदले, सीतापुर में सेवता से आशीष व सिधौली से पुष्पेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSP Candidate List 2022 UP: बसपा ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की, दो पर टिकट बदले, सीतापुर में सेवता से आशीष व सिधौली से पुष्पेंद्र
Sun, 30 Jan 2022 07:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Jan 2022 07:13 PM IST
सार
बसपा ने रविवार को आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव की सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इनमें छह सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया गया है, जबकि दो पर पूर्व घोषित प्रत्याशी बदले गए हैं।बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने यह सूची जारी की है। सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा क्षेत्र से आशीष प्रताप सिंह व सिंधौली (सुरक्षित) से पुष्पेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हरदोई से शोभित पाठक प्रत्याशी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान हुआ है। इनमें पीलीभीत से मुस्ताक अहमद, बरखेड़ा से मोहन स्वरूप वर्मा व पूरनपुर से अशोक कुमार राजा को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने उन्नाव जिले की दो सीटों पर 28 जनवरी को घोषित प्रत्याशियों में बदलाव किया है। मोहान (सुरक्षित) से घोषित विनय चौधरी का टिकट काटकर सेवक लाल रावत को तथा भगवंतनगर से प्रेम सिंह चंदेल का टिकट काटकर बृज किशोर वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन