{"_id":"621db4e6d0e1b7536a2aa389","slug":"bsp-is-facing-double-challenge-in-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की दोहरी चुनौती: अफवाहों के भंवर में फंसी बसपा को देनी पड़ रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की दोहरी चुनौती: अफवाहों के भंवर में फंसी बसपा को देनी पड़ रही सफाई
Tue, 01 Mar 2022 11:23 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:23 AM IST
सार
जफराबाद सीट से बसपा प्रत्याशी के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि वह दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। पूर्व में प्रयागराज की प्रतापपुर सीट पर भी जारी करना पड़ा था पत्र।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव वैतरणी पार करने के लिए बसपा को दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। पार्टी अफवाहों के भंवर में फंस रही है। कई सीटों पर अफवाह उड़ रही है कि बसपा ने यहां दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। इस संबंध में पत्र भी जारी हो रहे हैं। वहीं, बसपा इन पत्रों को फर्जी बताते हुए बार-बार अपने वोटरों को सावधान कर रही है। कहा जा रहा है कि ऐसे षड्यंत्रों से सावधान रहना है।
विज्ञापन
वर्तमान चुनाव में बसपा के उम्मीदवारों के बारे में सबसे ज्यादा अफवाहें उड़ रही हैं। फर्जी ढंग से पार्टी के लेटर पैड पर एक-दूसरे को समर्थन की बात जारी की जा रही है। एक ऐसा ही पत्र पिछले चरण के लिए जारी हुआ। प्रयागराज की प्रतापपुर सीट के लिए वायरल हुए पत्र में कहा गया कि सपा को हराने के लिए जो भी मजबूत प्रत्याशी हो, उसे वोट करें। बाद में बसपा ने इस बाबत स्पष्टीकरण जारी किया कि फर्जी लेटर पैड पर किसी ने इसे वायरल किया है। बसपा अपने प्रत्याशी घनश्याम पांडे को ही चुनाव लड़ा रही है और उसी को वोट करें।
विज्ञापन
ऐसा ही एक पत्र अब जौनपुर की जफराबाद सीट पर वायरल हो रहा है। इस पर बसपा महासचिव मेवालाल गौतम ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। वह गलत है। जफराबाद सीट से पार्टी के उम्मीदवार संतोष कुमार मिश्रा पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी भी उन्हें पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा रही है। लिहाजा क्षेत्र के लोग किसी अफवाह पर ध्यान न दें। यह षड्यंत्र है। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती अपने अधिकतर भाषणों में अफवाहों का उल्लेख कर रही हैं। कह रही हैं कि अफवाहों से सावधान रहें।
विज्ञापन