फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp ex Mp reena chaudhary resigned from party

सपा-बसपा गठबंधन के साथ ही पूर्व सांसद रीना चौधरी ने दिया इस्तीफा

Sat, 12 Jan 2019 07:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Jan 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
bsp ex Mp reena chaudhary resigned from party
पूर्व सांसद रीना चौधरी

सपा और बसपा का गठबंधन होने के साथ ही टिकट न पाने की आशंका वाले नेताओं का अपने-अपने दलों से मोहभंग होना शुरू हो गया है। मोहनलालगंज की पूर्व सांसद रीना चौधरी ने गठबंधन के एलान के तत्काल बाद बसपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने अगले कदम की घोषणा जल्दी ही करेंगी।

विज्ञापन


पूर्व सांसद रीना ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि वह 2016 में बसपा में शामिल हुई थीं। तब उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज से टिकट देकर चुनाव लड़ाने की बात कही गई थी। तभी से चुनाव की तैयारी कर रही हूं।
विज्ञापन


मगर, अब गठबंधन के साथ ही टिकटों की नीलामी शुरू हो गई है। जिस व्यक्ति ने बसपा प्रमुख के बारे में सीडी जारी करवाकर उनकी इज्जत उछाली उसे ही मोहनलालगंज से टिकट दिया जा रहा है। यदि पार्टी किसी कार्यकर्ता को टिकट देती तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जा रहा है जो उनसे ही बसपा छोड़ने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना ने कहा कि वह टिकट के लिए पैसे की होड़ में शामिल होने में सक्षम नहीं हैं, इसीलिए इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों से बात कर जल्दी ही आगे की रणनीति का एलान करेंगी। रीना दो बार सपा से सांसद रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed