{"_id":"5fffbc4d49393060f67a52f3","slug":"bsp-chief-mayawati-urges-to-celebrate-her-birthday-as-jankalyankari-diwas-by-helping-the-poor-and-needy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की अपील: जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन, गरीबों व असहायों की करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की अपील: जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन, गरीबों व असहायों की करें मदद
Thu, 14 Jan 2021 09:06 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : अमर उजाला
15 जनवरी को अपना 65वां जन्मदिवस मनाने जा रहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गुरुवार सुबह बसपा कार्यकर्ताओं से एक अपील करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे उनके जन्मदिन को 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाएं।
विज्ञापन
मायावती ने लिखा कि विदित है कि कल 15 जनवरी, 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है जिसे पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से और इससे पीड़ित अति-गरीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाएं तो बेहतर।
विज्ञापन
कल मेरे जन्मदिन पर स्वलिखित पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन व बसपा मूवमेंट का सफरनामा, भाग-16 व इसका अंग्रेजी संस्करण 'अ ट्रैवलॉग ऑफ माय स्ट्रगल रिडेन लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट, वॉल्यूम 16' जारी होगा, जिसे पढ़कर आत्मसम्मान व स्वाभिमानी मूवमेंट को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
1. विदित है कि कल 15 जनवरी सन् 2021 को मेरा 65वाँ जन्मदिन है जिसे पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से तथा इससे पीड़ित अति-ग़रीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनायें तो बेहतर।
— Mayawati (@Mayawati) January 14, 2021