सपा-बसपा गठबंधन के हाथों हार से भयभीत भाजपाई दे रहे उल्टे सीधे बयान: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा, सपा-बसपा व रालोद गठबंधन से इतना भयभीत हो गई है कि अब इसके नेता मुद्दों पर बात करने की जगह उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं।
आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि हमें इस तरह के उकसावे में नहीं आना है बल्कि चुनाव में अच्छा परिणाम दिखाकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है।
वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र को उन्होंने दिखावा व छलावा करार दिया है। कहा कि यही कारण है जिससे कांग्रेस के वादों के प्रति जनता में विश्वसनीयता की कमी आई है। लेकिन इस मामले में कांग्रेस व भाजपा में कोई फर्क नहीं है।
बीजेपी के नेतागण बीएसपी-सपा-आरएलडी गठबंधन के हाथों हार से इतने ज्यादा भयभीत हैं कि वे आयेदिन मुद्दों के बजाए गठबंधन व इसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ जातिवादी व अनर्गल बयानबाजी ही करते रहते हैं जिसके उकसावे में नहीं आना है व चुनाव में अच्छा रिजल्ट दिखाकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है।
— Mayawati (@Mayawati) April 3, 2019
कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र पूर्व के इनके वादों की तरह ही दिखावा व छलावा ज्यादा लगता है। कांग्रेस द्वारा लगातार वादाखिलाफी करने का ही परिणाम है कि उसके वादों के प्रति जनता में विश्वसनीयता की कमी है। वैसे इस मामले में कांग्रेस व बीजेपी में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) April 3, 2019