फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp chief mayawati reaction on deaths after consuming illicit liquor.

जहरीली शराब कांड में हो सीबीआई जांच, मंत्रियों को हटाया जाए: बसपा सुप्रीमो मायावती

Sun, 10 Feb 2019 03:21 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अजय सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
bsp chief mayawati reaction on deaths after consuming illicit liquor.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच होने तक आबकारी विभाग के मंत्रियों को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें पद से हटाया जाए।

विज्ञापन


रविवार को जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध तरीके से तैयार होने वाली जहरीली शराब की एक गैरकानूनी समानान्तर व्यवस्था चल रही है। जिसके ज्यादातर शिकार गरीब, मजदूर व अन्य दिहाड़ी मजदूर होते हैं। ऐसे में इस मामले की पूरी तरह जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र व राज्य में बैठी भाजपा सरकारों को दिन रात संकीर्ण व चुनावी राजनीति करने से फुर्सत ही कहां है जो वो अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए जनहित के कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मामले पर बयान दिया और मौतों के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार को मान लेना चाहिए कि राज्य का प्रशासन चलाना उनके वश की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed