{"_id":"63538c1ef5747650203bcd8e","slug":"bsp-chief-mayawati-meeting-with-party-workers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: मायावती की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील- जन्मदिन पर महंगे उपहार देने की जगह आर्थिक सहयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: मायावती की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील- जन्मदिन पर महंगे उपहार देने की जगह आर्थिक सहयोग करें
Sun, 23 Oct 2022 02:00 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:00 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए पूरी क्षमता से जुटने की अपील की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर तोहफा देने पर पाबंदी बरकरार रखते हुए पार्टी नेताओं से कहा कि पार्टी एवं मूवमेंट के हित में आर्थिक सहयोग दें। इससे चुनावी खर्च की भरपाई की जा सके। वे शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए अभियान की रसीदें जल्द जमा करने के निर्देश दिए। संगठन के पुनर्गठन पर जोर देते हुए मायावती ने कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर सेक्टर और बूथ प्रभारी बनाए जाएं। ताकि पार्टी हर स्तर पर मजबूत रहे। निकाय चुनाव पूरी मुस्तैदी से लड़ा जाएगा। विरोधी पार्टियां सभी हथकंडे अपनाकर बसपा को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे लोगों को बेनकाब करें और जनता को हकीकत बताएं। उन्होंने पार्टी मूवमेंट को आगे बढ़ाने का निर्देश देेते हुए क हा कि परंपरा के अनुसार नियमित रूप से छोटी-छोटी काडर मीटिंग की जाए। धन्नासेठों की समर्थक पार्टियों की ओर से किए जाने वाले शाही खर्चे का अनुश्रवण न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। भाजपा को सत्ता सौंप पर अच्छे दिन की उम्मीद लगाने वाली जनता दुखी है। भाजपा ने सिर्फ बयानबाजी की है। सरकारी संसाधन बर्बाद किया है। जनता का ध्यान बांटने के लिए आरएसएस द्वारा नई जनसंख्या नियंत्रण नीति, धर्मांतरण जैसे राग अलापे जा रहे हैं। आरएसएस का यह अभियान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार गरीब विरोधी है। अपराध बढ़ रहे हैं। विचाराधीन कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में आकार लेती दिख रही त्रेतायुग जैसी कल्पना, राम के स्वागत में खड़े होंगे पीएम मोदी
ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से देना होगा टोल टैक्स, कार वालों को देने होंगे 610 रुपये
इमरान को चार मंडलों की जिम्मेदारी
मायावती ने बैठक में पार्टी संगठन में कई बदलाव किए हैं। वरिष्ठ लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी। इसमें कांग्रेस से वाया सपा बसपा में आए इमरान मसूद को मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और सहारनपुर मंडल का प्रभारी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया है। बाकी दो-दो मंडल पर को-ऑर्डिनेटर भी बनाए गए हैं।