फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP candidate files nomination for MLC election.

विधान परिषद चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 07 Jan 2015 09:46 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jan 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate files nomination for MLC election.

विधान परिषद चुनाव के लिए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक और बुलंदशहर से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रदीप जाटव ने बुधवार को नामांकन किया। सिद्दीकी ने तीनों ही सीटें जीतने का विश्वास जताया है।

विज्ञापन


सिद्दीकी सहित तीनों प्रत्याशियों ने सेंट्रल हॉल में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के सामने नामांकन किया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर सहित बड़ी संख्या में बसपा नेता व विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन


नामांकन के बाद नसीमुद्दीन ने विधान परिषद में फिर से मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व के  प्रति आभार जताया। बताते चलें कि परिषद चुनाव में बसपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है लेकिन तीसरी सीट के लिए उसे दूसरे दलों की मदद लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने के लिए निर्दलीय का मिलेगा सहयोग

BSP candidate files nomination for MLC election.

तीसरी सीट जीतने की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर सिद्दीकी ने बताया कि ऐसी भी पार्टियां हैं जो चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इनकी संख्या सात-आठ के करीब है। इसके अलावा कुछ निर्दलीय भी हैं जो सहयोग करेंगे।

दूसरे एमएलए भी हैं जिन्होंने मदद का वादा किया है। पार्टी पहले भी कम संख्या होने के बावजूद चुनाव लड़कर जीत चुकी है। इसलिए बसपा तीनों ही सीटें जीतेगी।

जुगुल किशोर जीरो हो चुके, नाम लेकर हीरो नहीं बनाएंगे
सिद्दीकी से पार्टी के राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर के बगावती तेवर को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वह जीरो हो चुके हैं, हम नाम लेकर उन्हें हीरो नहीं बनाना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed