{"_id":"5ba3ca0e867a557e8327c762","slug":"bsp-announced-candidate-for-mp-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 22 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 22 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा ने मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। माना जा रहा है कि पार्टी बिना गठबंधन अकेले ही सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर तथा बसपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों का हवाला देते हुए 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
विज्ञापन
इस सूची में बसपा विधायक दल के नेता सत्य प्रकाश एडवोकेट को मुरैना जिले की अंबाह व विधायक ऊषा चौधरी को सतना जिले के रैगांव तथा शीला त्यागी को रीवा जिले के मनगवां सीट से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राम गरीब कोल को रीवा के सिरमौर, राम लखन सिंह पटेल को सतना केरामपुर बघेलान का प्रत्याशी घोषित किया गया है।