{"_id":"5ab53c9e4f1c1ba8768b70d5","slug":"bsp-alleged-bjp-for-using-unfair-means-to-win-rajyasabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सीट हाथ से निकलने से बौखलाई बसपा, कहा-धन और सत्ता के बल पर भाजपा ने की धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सीट हाथ से निकलने से बौखलाई बसपा, कहा-धन और सत्ता के बल पर भाजपा ने की धांधली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा पर धन और सत्ता के बल पर धांधली करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी है, इसलिए उसे भीमराव अंबेडकर के नाम से भी चिढ़ है। यही वजह है कि उसने पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए हर हथकंडा अपनाया।
विज्ञापन
मिश्रा ने कहा कि सपा और कांग्रेस के जितने वोट मिलने चाहिए, उससे एक अतिरिक्त वोट मिला है। बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से धांधली कराई।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने उन्हें बिना दिखाए वोट डाला, जिसे रद्द किया जाना चाहिए, पर सरकार के इशारे पर आरओ ने वैध कर दिया। भाजपा के पक्ष में पड़े दो वोट अमान्य थे। एक में दो जगह 1-1 लिखा था और दूसरे में एक के साथ अन्य निशान था, पर इन्हें भी वैध करार दिया गया।
विज्ञापन
सतीश मिश्रा ने कहा कि पार्टी के दो मतदाताओं को जेल से नहीं आने दिया गया। जबकि, इन्हीं चुनाव में दूसरे राज्यों में जेल से आकर विधायक ने वोट डाले। जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी के लिए संबंधित कोर्ट गए, जहां से अनुमति मिल गई। लेकिन, पार्टी को बिना बताए भाजपा हाईकोर्ट से इस आदेश पर एकतरफा स्टे ले आई।
मिश्रा ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले ही रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर से कहा था कि उनके पक्ष के लोगों को वोट डालने नहीं आने दिया जा रहा है, इसलिए यह मतदान अवैध है। पार्टी के के दो विधायकों से भाजपा ने जोर-जबरदस्ती कर वोट हासिल कर लिया।