फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP alleged BJP for using unfair means to win rajyasabha seat.

राज्यसभा सीट हाथ से निकलने से बौखलाई बसपा, कहा-धन और सत्ता के बल पर भाजपा ने की धांधली

Sat, 24 Mar 2018 05:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
BSP alleged BJP for using unfair means to win rajyasabha   seat.
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala

बसपा ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा पर धन और सत्ता के बल पर धांधली करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी है, इसलिए उसे भीमराव अंबेडकर के नाम से भी चिढ़ है। यही वजह है कि उसने पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए हर हथकंडा अपनाया।

विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि सपा और कांग्रेस के जितने वोट मिलने चाहिए, उससे एक अतिरिक्त वोट मिला है। बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से धांधली कराई।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने उन्हें बिना दिखाए वोट डाला, जिसे रद्द किया जाना चाहिए, पर सरकार के इशारे पर आरओ ने वैध कर दिया। भाजपा के पक्ष में पड़े दो वोट अमान्य थे। एक में दो जगह 1-1 लिखा था और दूसरे में एक के साथ अन्य निशान था, पर इन्हें भी वैध करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश मिश्रा ने कहा कि पार्टी के दो मतदाताओं को जेल से नहीं आने दिया गया। जबकि, इन्हीं चुनाव में दूसरे राज्यों में जेल से आकर विधायक  ने वोट डाले। जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी के लिए संबंधित कोर्ट गए, जहां से अनुमति मिल गई। लेकिन, पार्टी को बिना बताए भाजपा हाईकोर्ट से इस आदेश पर एकतरफा स्टे ले आई।


मिश्रा ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले ही रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर से कहा था कि उनके पक्ष के लोगों को वोट डालने नहीं आने दिया जा रहा है, इसलिए यह मतदान अवैध है। पार्टी के के दो विधायकों से भाजपा ने जोर-जबरदस्ती कर वोट हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed