फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Sc final year student hanged himself

Lucknow News: बीएएसी अंतिम वर्ष के छात्र ने लगाया फंदा

Tue, 16 Dec 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
B.Sc final year student hanged himself
गौरव वर्मा।
लखनऊ। भविष्य को लेकर परेशान बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र बाजारखाला पुराना टिकैतगंज निवासी गौरव वर्मा (22) ने सोमवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। कॉलेज से परीक्षा देकर लौटने के बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

मूल रूप से नगराम के केवली गांव निवासी गौरव मां दीप्ति के साथ बाजारखाला में किराये के मकान में रहता था। दीप्ति फैक्टरी में नौकरी करती हैं। क्रिश्चियन कॉलेज का छात्र ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसके पिता वेद प्रकाश गांव में रहते हैं।
विज्ञापन


रिश्ते के भाई अलोक वर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे कॉलेज से लौटने के बाद गौरव कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार ने कुछ काम से गौरव के कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो गौरव कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटके थे। उसने मकान मालिक व दीप्ति को सूचना दी। इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि गौरव भविष्य को लेकर तनाव में था। उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इकलौते बेटे का शव देख बेसुध हुई मां

दीप्ति को इकलौते बेटे की मौत की खबर मिली तो वह रोते हुए घर पहुंचीं। बेटे का शव देखकर बेसुध सी हो गईं। खबर पाकर केवली गांव से परिजन भी पहुंच गए। दीप्ति बार-बार लोगों से यही कह रही थीं कि वह बेटे को बड़ा अफसर बनाना चाहती थीं। इस कारण गांव से दूर किराये के मकान में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed