खौफनाक: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कुल्हाड़ी से काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज के गांव डेहवा में दबंग युवक ने रविवार शाम 7 बजे खेत से लौट रहे अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात अंजाम देने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने जा पहुंचा।
हालांकि इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने दुर्गेश की गिरफ्तारी से इन्कार करते हुए कहा कि हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गांव डेहवा निवासी रमेश लोधी (48) जुनाब कोल्ड स्टोर में मजदूरी करता था।
वह शनिवार शाम अपने भाई रामदेव के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही दुर्गेश अपनी बाइक पर दो साथियों को लेकर निकला था। उसके साइड न देने पर रमेश ने ओवरटेक करना चाहा।
दोस्तों के सामने थप्पड़ मारने से बौखलाया
इस दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गईं और दोनों बाइक सवार गिर गए। गु्स्साए रमेश ने दुर्गेश को फटकारने के साथ दो थप्पड़ जड़ दिए। रामदेव ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोस्तों के सामने थप्पड़ मारे जाने से दुर्गेश बौखलाया था।
रमेश रविवार शाम 7 बजे खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में घात लगाए दुर्गेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले पर ताबड़तोड़ दो वार होने से रमेश लहूलुहान होकर गिरा। कुछ दूरी पर मौजूद दुर्गेश के माता-पिता उसे बचाने दौड़े।
पर दुर्गेश भाग निकला। परिवारीजनों ने पुलिस को कॉल करने के साथ घायल रमेश को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच दुर्गेश खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।