{"_id":"e1758ba363046276209bbde6e3837fec","slug":"brutal-crime-in-kanpur-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियतः काम के बदले पैसे मांगने पर डाला गर्म पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियतः काम के बदले पैसे मांगने पर डाला गर्म पानी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां नौकर ने मालिक से जब पैसे मांगे तो उसने उस पर गर्म पानी डाल दिया।
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने के लिए मालिक से रुपए मांगने पर नाबालिग को गर्म पानी से जलाने का मामला सामने आया है।
गर्म पानी डालने से वह लड़का बुरी तरह से झुलस गया है। यह मामला दो दिन पुराना है और ये अब प्रकाश में आया है। बीते तीन से उसका इलाज चल रहा है। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।
बर्रा थानाक्षेत्र के बर्रा-6 में रहने वाले शीलू सिंह चंदेल छोले-भठूरे की दुकानें की लगाते हैं। वहां एक 13 साल का सोनू बीते तीन महीने से काम करता है। बीते कई दिनों से वह रक्षाबंधन पर घर जाने की जिद और अपनी सैलरी मांग रहा था।
विज्ञापन
सोनू के लगातार जिद करने पर शीलू ने उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। बीते तीन दिनों से सोनू का इलाज उसके चचेरे भाई सनी के घर पर चल रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को जब बच्चे के परिजन कानपुर आए तो उसकी हालत देखकर वह थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत शीलू को गिरफ्तार कर लिया।