{"_id":"6457fd45fea832c95107bf96","slug":"brother-in-law-raped-widowed-sister-in-law-lucknow-news-c-13-lko1027-222763-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Mon, 08 May 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में रहने वाली एक विधवा ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि सास- ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की और घटना के बाद उल्टा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। वहीं हसनगंज इलाके में एक युवती ने शादीशुदा युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात करने की एफआईआर दर्ज कराई है। इंदिरानगर इलाके में एक महिला रहती है। उनके अनुसार उनके पति की मौत हो चुकी है। महिला के अनुसार 13 अप्रैल को वह ससुराल वालों को फोन कर अपनी गाड़ी लेने अहिमामऊ गई थी। वहां पर महिला के देवर ने गाड़ी की चाभी देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं देवर ने पीड़िता संग दुष्कर्म किया।
उसने मदद के लिए शोर मचाया तो सास-ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की। घटना के बाद ससुर ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को कुछ भी न बताने की हिदायत दी। पीड़िता का आरोप है कि देवर अब रिश्तेदारों ने उसको बदनाम कर रहा है। अपने साथ हुई इस घटना के संबंध में पीड़िता ने शनिवार को देवर, सास व ससुर के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
इसके अलावा हसनगंज इलाके में एक युवती अपने परिवार संग रहती है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2014 में गुडंबा निवासी राजीव कुमार पांडेय से उसकी मोबाइल फोन पर पहली बार बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और राजीव ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में अयोध्या से लौटते समय राजीव उसको चारबाग के एक होटल ले गया और जूस में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीर बनाकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच उसको पता चला कि राजीव पहले से शादीशुदा है।
युवती का आरोप है कि राजीव और उसके परिजनों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी पर पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। अंत में पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत की। अब पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शनिवार को आरोपी राजीव, उसकी पत्नी, पिता और मां के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज किया गया।