फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother dies in a road accident while going to distribute sister's wedding card

Lucknow News: बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

Sun, 19 Apr 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in a road accident while going to distribute sister's wedding card
प्रतीकात्मक।
मलिहाबाद। बहन की शादी कार्ड बांटने जा रहे तीन युवकों की बाइक शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में माल के शाहपुर गोंडवा निवासी श्रमिक परमेश्वर (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई रजनीश और छोटा भाई राम गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


परमेश्वर के पिता शंकर रावत ने बताया कि बेटी रेशमा का तिलक 24 अप्रैल व विवाह 29 अप्रैल को होना है। शुक्रवार शाम को बेटा परमेश्वर बहन को तिलक में देने के लिए लाई हुई बाइक से कार्ड बांटने निकला था। साथ में उसका छोटा बेटा राम और भतीजा रजनीश भी परमेश्वर के साथ गए थे। बाइक बिना हेलमेट पहने परमेश्वर चला रहे थे। कार्ड बांट कर उन लोगों को हसनपुर में एक तिलक समारोह में भी शामिल होना था। मलिहाबाद के वाजिदनगर और हसनपुर के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से परमेश्वर की बाइक से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम व रजनीश घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अतिरिक्त प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं
परमेश्वर के पिता ने बताया कि इकलौती बहन रेशमा की शादी को लेकर परमेश्वर काफी उत्साहित था। नई बाइक 24 अप्रैल को तिलक में देने के लिए लाया था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। परमेश्वर की मौत पर पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मां कलावती, बड़ा भाई दिनेश, सुशील, राम, लक्ष्मण और बहन रेशमा है। परमेश्वर गुजरात में रहकर मजदूरी करते थे और बहन की शादी के लिए गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed