{"_id":"64fedad4fcda5b93670684d4","slug":"brother-and-sister-died-in-barabanki-when-a-mud-wall-falls-on-them-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर सगे भाई बहन की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर सगे भाई बहन की मौत, गांव में मचा कोहराम
Mon, 11 Sep 2023 02:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:46 PM IST
सार
बाराबंकी के एक इलाके में कच्ची दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। वो शौच से वापस लौट रहे थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके में बारिश के दौरान शौच से लौट रहे सगे भाई-बहन पर कच्ची दीवार गिर गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कराकर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के ग्राम जरसंडा निवासी आकाश कनौजिया व राधा कनौजिया के एक नौ वर्षीय पुत्री अंशिका व सात वर्षीय पुत्र सौरभ थे। सोमवार की सुबह दोनों घर से शौच के लिए निकले थे। वापस लौटते समय गांव के ही सोनेलाल के घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई और भाई बहन मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी बोले, नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल हो गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम मचा हुआ है।
एक साथ दोनों बच्चों की मौत ने माता-पिता के साथ बाबा रामनाथ व दादी भानमती को झकझोर दिया है। इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने बताया कि दोनों का पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।