{"_id":"658bd328d68a25589b0e3dd8","slug":"brother-and-sister-died-in-accident-in-naseerabad-raebareli-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने ले ली भाई बहन की जान: हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत, बीए की परीक्षा देने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने ले ली भाई बहन की जान: हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत, बीए की परीक्षा देने जा रहे थे
Wed, 27 Dec 2023 01:22 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, नसीराबाद (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नसीराबाद (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:22 PM IST
सार
रायबरेली के नसीराबाद इलाके में सड़क हादसे में चचेरे भाई बहन की मौत हो गई। हादसा कोहरे के कारण हुआ। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
मृतक प्रिया पांडेय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के छतोह-गांधीनगर मार्ग पर रमसापुर मोड़ के पास सड़क हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरे अयोध्या पांडेय मजरे गढ़ा निवासी रामकरन पांडेय की 20 वर्षीय बेटी प्रिया पांडेय को उसका चचेरा भाई राज पांडेय बीए सेकेंड ईयर की परीक्षा दिलाने के लिए राजकली देवी महाविद्यालय रमसापुर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से ले जा रहा था।
विज्ञापन
लगभग साढ़े आठ बजे वह जैसे ही रमसापुर मोड़ पहुंचा। गांधीनगर की ओर से आ रहे राख के टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आननफानन एबुलेंस से सीएचसी नसीराबाद भेजा।
विज्ञापन
प्रिया को सिर में व राज को पैर में गंभीर चोट होने से डाक्टर लक्ष्मी नारायण ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया कि चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। टैंकर को परैया चौकी में खड़ा करवाया गया है।