फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brokers got 3200 DLs renewed wrongly and collected Rs 48 lakh

Lucknow News: दलालों ने गलत तरीके से रिन्यू करा दिए 3200 डीएल, वसूले 48 लाख

Sun, 13 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Brokers got 3200 DLs renewed wrongly and collected Rs 48 lakh
लखनऊ। राजधानी समेत आसपास के जिलों में दलालों ने बगैर स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अपलोड किए 3200 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवा दिए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन आवेदकों से करीब 48 लाख रुपये अवैध रूप से वसूले गए हैं। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य है, ताकि आवेदक की फिटनेस का मूल्यांकन हो सके, लेकिन दलालों ने परिवहन विभाग के ऑटो अप्रूवल सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी दस्तावेजी जांच के लाइसेंस रिन्यू करा दिए।
विज्ञापन

इन मामलों ने खोली पोल
ओमकार सिंह (एप्लिकेशन संख्या: 2180355325) और शिवराज सिंह (218342725) के मामले में बिना हेल्थ सर्टिफिकेट अपलोड किए ही उनका लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया। दोनों से क्रमशः 1800 और 1500 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टम को बाईपास कर रहे दलाल

परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवा का उद्देश्य पारदर्शिता और प्रक्रिया में तेजी था, लेकिन दलालों ने तकनीकी लूपहोल का फायदा उठाकर हेल्थ सर्टिफिकेट जैसी जरूरी प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया। इससे अनफिट चालकों को भी लाइसेंस मिलने की आशंका है, जो सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।


औसतन 1500 रुपये वसूलते हैं दलाल

हर डीएल नवीनीकरण के एवज में दलाल 1000 से 5000 रुपये तक वसूलते हैं। औसतन 1500 रुपये के हिसाब से अब तक लगभग 48 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं, जबकि कुल आंकड़ा डेढ़ करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed