फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Broke the lock of the house and stole goods worth 15 lakhs

Lucknow News: घर का ताला तोड़कर 15 लाख का सामान उड़ाया

Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of the house and stole goods worth 15 lakhs
रायबरेली। शहर क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी-जेवरात समेत 15 लाख का सामान पार कर दिया। वारदात से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। साथ ही लोगों ने पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

इंदिरा नगर पीसीएफ गोदाम के पास रहने वाले असलम खान छह अप्रैल को अपने गांव परिवार समेत भदोखर थाना क्षेत्र के जरियारी गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए रात में चोरों ने असलम के घर को निशाना बनाया। बताते हैं कि चोरों ने घर का गेट फांदकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद ताला तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गए। इसके बाद पांच लाख की नकदी और 10 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर के बाहर के दरवाजे को बंद कर दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। सुबह असलम और उसका परिवार घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल ने बताया कि असलम सऊदी अरब में गाड़ी चलाता है। असलम ने 15 लाख रुपये की चोरी होने की आशंका जताई है। उसकी पत्नी हासिबा खातून ने चोरी की घटना की तहरीर दी है। चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed