{"_id":"60bf3878923e9118654b64e3","slug":"bridge-are-being-removed-built-on-ganga-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: गंगा नदी पर बने पीपे के पुल को हटाने का काम शुरू, अब नाव ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: गंगा नदी पर बने पीपे के पुल को हटाने का काम शुरू, अब नाव ही सहारा
Tue, 08 Jun 2021 03:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:56 PM IST
सार
खरौली में गंगा घाट पर नदी पार करने के लिए पीपे पुल बनाया गया है। जिसे हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पीपे का पुल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के खरौली स्थित गंगा नदी पर बने पीपे के पुल को हटाने का काम शुरू हो गया है। मानसून की बारिश शुरू होने से पहले पुल हटाया जाएगा। नदी में बाढ़ खत्म होने के बाद पांच अक्तूबर से पुल फिर से बनाया जाएगा। तब तक राहगीरों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
खरौली में गंगा घाट पर नदी पार करने के लिए पीपे का पुल बनाया गया है। इस पुल से रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर व अयोध्या सहित आसपास के जिलों से फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, हमीरपुर व चित्रकूट जाने वाले लोग नदी पार करते हैं। हर साल मानसूनी बारिश शुरू होने के पहले पुल को हटा दिया जाता है। इस पुल पर 5 जून तक आवागमन होता है। इसके बाद पुल को हटा लिया जाता है।
विज्ञापन
पुल व रेत में पड़ी लोहे की चादरों को हटाया जा रहा है। एक सप्ताह में नदी से पीपे का पुल हटा दिया जाएगा। इसके बाद वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। पांच अक्तूबर से पुल फिर से बनाया जाएगा। तब तक लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ेगा। इस बाबत पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राकेश पटेल ने बताया कि पुल को पांच जून से हटाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही पुल को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन