{"_id":"5bebc6a6bdec226998047692","slug":"bridegroom-did-marriage-through-video-call-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए दूल्हे को नहीं मिली छुट्टी, तो काजी ने यूं कराया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए दूल्हे को नहीं मिली छुट्टी, तो काजी ने यूं कराया निकाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
सऊदी अरब में नौकरी करने वाला युवक अवकाश न मिलने से मंगलवार को घर नहीं आ सका तो तय डेट पर उसका निकाह वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया गया। मंगलवार को विवाह सम्पन्न होने के बाद देर शाम लड़के के परिजन दुल्हन को विदा कराकर ले गए।
गोंडा के करनैलगंज ग्रामीण निवासी रमजान पुत्र लियाकत सऊदी अरब में नौकरी करता है। रमजान के साथ गोंडा के राधाकुंड निवासी अलीम की पुत्री अकबरी के साथ मंगलवार को निकाह होना था। सऊदी अरब में रमजान ने निकाह का हवाला देकर अपने मालिक से अवकाश की मांग की पर मालिक ने अवकाश नहीं दिया।
छुट्टी न मिलने पर रमजान व अकबरी के परिवारीजन परेशान हो गए। परिवारीजनों ने इसका तोड़ निकाला और तय समय पर बारात लेकर गोंडा के एक मैरिज हॉल में पहुंचे। तय हुआ कि निकाह में कबूलनामा वीडियो कॉलिंग के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
दूल्हे को वीडियो कॉलिंग कराई गई और काजी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए निकाह पढ़ाया।