फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bride say no to marry a old man

शादी की रात दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, शादी टूटी

Tue, 02 Jun 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,घुंघटेर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला,घुंघटेर (बाराबंकी) Updated Tue, 02 Jun 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
Bride say no to marry a old man

कम उम्र में शादी किए जाने से आहत एक बालिका ने शादी के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हे की उम्र अपने से तीन गुना देख उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन की जिद के आगे परिवारीजनों को झुकना पड़ा और बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

विज्ञापन


घुंघटेर क्षेत्र के गढ़ी मजरे सिंगतरा के एक किसान ने अपनी चौदह वर्षीय बेटी की शादी देवा क्षेत्र के कैमाबाद निवासी 42 वर्षीय एक अधेड़ से तय की थी। रविवार को इनके यहां बारात आई थी। द्वार पूजा व अन्य रस्म अदायगी के बाद विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

मान-मनुव्वार से नहीं मानी दुल्हन, लौटानी पड़ी बारात

Bride say no to marry a old man

उधर, बारातियों की आवभगत भी चलती रही। इसी बीच शादी के लिए दूल्हे को मंडप के नीचे बुलाया गया। वहीं दुल्हन को भी मंडप के नीचे लाया गया। शादी की रस्म शुरू होती इससे पहले दुल्हन ने देखा की दूल्हा तो उससे उम्र में करीब तीन गुना ज्यादा है।

इतना देख वह भड़क उठी और हंगामा शुरू कर दिया। परिवारीजनों और रिश्तेदारों ने उसे काफी समझाया, लेकिन उसकी जिद के आगे किसी की एक न चली आखिरकार परिवारीजनों को लड़की की जिद के आगे झुकना पड़ा और बारात बिना शादी के ही वापस चली गई। इस बाबत एसओ घुंघटेर वकील सिंह यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed